बिहार चुनावी रण में उतरे बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी ने जताया भरोसा
बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम दिखाने और वोटर्स को साधने के लिए तैयारियों में जुट गई हैं. वहीं इस चुनावी रण में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
बृजमोहन अग्रवाल हाजीपुर और लालगंज में करेंगे प्रचार
बिहार चुनाव में वरिष्ठ BJP नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वे हाजीपुर और लालगंज विधानसभा सीट में 15 अक्टूबर से प्रचार करेंगे. बता दें कि दोनों सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा.
BJP महिला मोर्चा ने लगाई 100 नेताओं की ड्यूटी
बृजमोहन अग्रवाल के अलावा BJP महिला मोर्च ने बिहार चुनाव के लिए प्रदेश के 100 महिला नेताओं की ड्यूटी लगाई है. भाई दूज के बाद टीम बिहार के लिए रवाना होगी. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा के अध्यक्ष विभा अवस्थी को इस संबंध में निर्देश दिए हैं.
महिला मोर्चा की सभी महिलाएं बिहार चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगी. जानकारी के मुताबिक 100 महिलाएं 15-15 दिनों के लिए बिहार चुनाव का हिस्सा बनेंगी.

डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति