कोल इंडिया ने मिड-लेवल तक के एग्जीक्यूटिव्स का अपग्रेड किया पे स्केल
सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने मिड-लेवल तक के एग्जीक्यूटिव्स का पे स्केल अपग्रेड कर दिया है, जो 1 जनवरी, 2017 से लागू माना जाएगा। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दीहालांकि पे रिवीजन का फाइनेंशियल असर 23 अगस्त, 2023 से दिया जाएगा। सोमवार देर रात की फाइलिंग के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 तक इस अपग्रेडेशन का कुल अनुमानित फाइनेंशियल असर लगभग 3,400 करोड़ रुपये होगा। कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और कोयला उत्पादक राज्यों में कई सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए काम करती है।

हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश